फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटक बैंक का मामलाः हॉलीवुड मूवी देखकर रची थी लूट की साजिश

Mon, 08 Jul 2019 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृष्णा नगर इलाके के बैंक एंक्लेव में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में लूट के प्रयास की गुत्थी को पुलिस ले सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। पता चला है कि आरोपी को कारोबार में भारी नुकसान हुआ था। 

विज्ञापन


घाटे की भरपाई करने के लिए उसने ने हॉलीवुड मूवी ‘बेबी ड्राइवर’ देखकर लूट की साजिश रची, लेकिन बैंक के सुरक्षा गार्ड की मुस्तैदी से वारदात असफल हो गई।

पुलिस को इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश है। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह उर्फ राजा और सुखदेव सिंह उर्फ सन्नी (19) के रूप में हुई है। 

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि दो जुलाई को बैंक में हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। बदमाश बैंक के अंदर घुस गए थे लूटपाट के प्रयास के दौरान गोली भी चला दी, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की मुस्तैदी से वे लूटपाट नही कर पाए। गार्ड ने भी हवा में एक गोली चलाई,  जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। पुलिस ने करीब ढाई किलोमीटर एरिया की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसके बाद एक आरोपी प्रभजोत की पहचान हो गई।

पुलिस ने शनिवार को पहले उसे दबोचा, इसके बाद दूसरे आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभजोत ने बताया कि उसने ही बैंक में लूट की साजिश रची थी। 
विज्ञापन


वह कपड़े का कारोबार करता था, जिसमें उसे भारी नुकसान हुआ था। उसका कोटक महिंद्रा बैंक, कनॉट प्लेस में खाता था। इस वजह से वह बैंक एंक्लेव की शाखा में जाता रहता था।

वारदात को अंजाम देने के लिए उसने सुखदेव और  इंद्रजीत नामक युवक को अपने साथ मिलाया। सुखदेव कंप्यूटर कोर्स करने के अलावा मेरठ विश्वविद्यालय सें बीएससी कर रहा है। 

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। इंदरजीत के खिलाफ पहले से  छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें