दिल्ली-मेरठ कॉरीडोर
प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। वर्ष 2023 तक साहिबाबाद से दुहाई के बीच का पहला हिस्सा चालू हो जाएगा। जबकि पूरे कॉरीडोर पर 2025 तक रैपिड रेल दौड़ेगी। केंद्रीय बजट से आवंटित रकम का ज्यादातर हिस्सा इसी कॉरीडोर पर खर्च होगा।
दिल्ली-अलवर कॉरीडोर
दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। केंद्र से इजाजत मिलनी है। इसके 106 किमी लंबे पहले हिस्से के तौर पर दिल्ली-एसएनबी अर्बन कॉप्लेक्स पर निर्माण से पहले की गतिविधियां भी शुरू हो गईं हैं। उम्मीद है इस साल काम शुरू हो जाएगा।
दिल्ली-पानीपत कॉरीडोर
दिल्ली, उत्तर प्रदेश व हरियाणा की सहमति के बाद इस कॅारीडोर की डीपीआर तैयार हो रही है। इस साल इसे तैयार कर लिया जाएगा।
रैपिड रेल से 90 मिनट में दिल्ली-मेरठ का सफर
प्रोजेक्ट पर एक नजर
कुल लंबाई 90.05 किलोमीटर
स्टेशनों की संख्या 17
गाजियाबाद में स्टेशन की संख्या 07
ट्रेन में अधिकतम कोच 12
ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर/घंटा