कनॉट प्लेस में बंद पड़ा स्मॉग टावर फिर से चालू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद इसे खोल दिया गया है। वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए मदद करेगा। इससे आसपास के क्षेत्र की हवा साफ होगी। इसके चालू होने से लोगोें को दूषित हवा से थोड़ी राहत मिलेगी।
शुक्रवार को बारिश के चलते यह सुबह आधे घंटे ही चल सका। इस अकेले टावर में कुल 40 बड़े पंखे लग हैं, अभी इसमें आधे पंखे ही चल रहे हैं। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी स्तर पर इसे देखा जा रहा है। टावर पर लगा मॉनिटरिंग डिजिटल बोर्ड भी अभी नहीं चल रहा है। इससे लोगों को रियल टाइमिंग नहीं मिल पा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस स्मॉग टावर को जल्द ही ठीक कराने के लिए सरकार को निर्देश दिए थे। ऐसे में बुधवार को यहां सरकार की एक टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बाद इसे चालू कर दिया है। कनॉट प्लेस में लगे स्मॉग टावर को लेकर डीपीसीसी की आउटडोर एयर क्लीनिंग सिस्टम परियोजना की अंतिम रिपोर्ट है, जिसका शीर्षक शहरी क्षेत्रों में कणीय वायु प्रदूषण को कम करने के आकलन के लिए पायलट अध्ययन को सार्वजनिक कर दिया है। आईआईटी मुंबई की रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि यह टावर 500 मीटर के दायरे में 18 प्रतिशत क्षमता से काम कर सका है।
गर्मियों की तुलना में सर्दियों में बेहतर काम करता है। इसके पीछे की वजह इसमें बताई गई है कि सर्दी में हवा की गति कम होती है, जिससे टावर से बाहर आने वाली हवा दूर तक जाती है। यही नहीं स्टडी में पता चला है कि यह टावर एक सीमित दूरी तक ही हवा को साफ करने की क्षमता रखता है।