फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल-सत्येंद्र पर लगाया आरोप, बोला- एलजी को पत्र लिखने के बाद मिलीं धमकियां

Sat, 05 Nov 2022 01:39 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, दिल्ली

सार

सुकेश के वकील ने बताया कि पत्र में सुकेश ने केजरीवाल से सवाल किया है कि उन्होंने सुकेश को सीटों के बदले 500 करोड़ रुपये इकट्ठे करने के लिए 20-30 लोग लाने के लिए मजबूर क्यों किया।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : PTI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखा एक पत्र प्रकाश में आया है। सुकेश ने अपने वकील को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी उसकी चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद से उसे सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक धमकियां दे रहे हैं।

विज्ञापन


सुकेश के वकील ने बताया कि पत्र में सुकेश ने केजरीवाल से सवाल किया है कि उन्होंने सुकेश को सीटों के बदले 500 करोड़ रुपये इकट्ठे करने के लिए 20-30 लोग लाने के लिए मजबूर क्यों किया।

सुकेश के वकील ने पत्र की पुष्टि करते हुए बताया कि सुकेश ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल को सुकेश द्वारा भेजा गया पत्र सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और तिहाड़ के पूर्व महानिदेशक उसे धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''MCD और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है - वो रोज़ केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी। मैंने सुना है अगले हफ़्ते उसे नड्डा जी बीजेपी में शामिल करवायेंगे।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें