फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर कांग्रेस के आरोप तथ्यों से परे : अर्चना गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- चुनाव आयोग ने एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान


संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि एसआईआर समेत आयोग के सभी फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। आयोग के सदस्यों के बीच सुझाव और अलग-अलग टिप्पणियां संस्थागत विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी एसआईआर-2026 से संबंधित मतदाता सेवाएं उपलब्ध हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को व्यवस्थित व शुद्ध करना है। उन्होंने कांग्रेस के भाजपा पर वोट चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए कि वोट चोरी कौन करता है। उन्होंने वर्ष 2009 के चुनाव का हवाला देते हुए दीपेंद्र हुड्डा के तत्कालीन झज्जर डीसी से विशेष मदद मिलने संबंधी कथित बयान का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत बूथ स्तर तक मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बदले जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार हरियाणा के विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह यात्रा सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। यात्रा के दौरान स्वच्छता, पौधरोपण और जनसंवाद जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। हरियाणा सरकार की ओर से भी यात्रा के स्वागत कार्यक्रमों में पौधरोपण और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि वडनगर प्रधानमंत्री की जन्मस्थली और वाराणसी कर्मभूमि के रूप में पहचान रखती है। यात्रा लोगों को समाज और राष्ट्रहित में योगदान के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिदिन कोई न कोई सेवा कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी स्वच्छता, पौधरोपण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। दो अक्तूबर को सुबह आठ से दस बजे तक विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें