फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की मांग, सिग्नेचर ब्रिज का नाम बदलकर ‘शीला दीक्षित ब्रिज’ रखा जाए

Mon, 29 Jul 2019 07:15 PM IST
Prachi Priyam डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
signature bridge - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली की शान बना सिग्नेचर ब्रिज एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि सिग्नेचर ब्रिज का नाम बदलकर ‘शीला दीक्षित ब्रिज’ रख देना चाहिए क्योंकि उन्हीं के प्रयास के कारण यह राजधानी में रहने वालों को मिल सका है। पत्र में कहा गया है कि शीला दीक्षित ने ही दिल्ली को विकासवादी राजनीति से परिचित कराया था। राजधानी वासियों की तरफ से उनके प्रिय नेता को यही सच्ची श्रद्धांजली होगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर ने कहा है कि शीला दीक्षित ने राजधानी का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने दिल्ली के करोड़ों लोगों की जिंदगी संवारने के लिए अनगिनत काम किये हैं। सिग्नेचर ब्रिज भी शीला दीक्षित के प्रयास के कारण ही बन सका है। इसलिए उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि उनके बनाये गये इस ब्रिज का नाम उनके नाम पर रख दिया जाये। कोचर ने कहा कि इस तरह आने वाली पीढ़ियों को एक विकासवादी सोच से परिचित कराया जा सकेगा जिसकी आज बहुत जरूरत महसूस की जा रही है। 

मालूम हो कि हाल ही में जनता को समर्पित किये गये इस ब्रिज को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच खूब जमकर राजनीति हुई थी। आम आदमी पार्टी इसको पूरा किये जाने का श्रेय लेना चाहती थी, जबकि भाजपा का कहना था कि केन्द्र सरकार  के सहयोग के बिना यह कार्य पूरा नहीं हो सकता था। जनता को लोकार्पित किये जाने के दिन भाजपा नेता मनोज तिवारी भी वहां पहुंच गये थे जिस पर काफी विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें