फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 सालों में पहली बार होगा ऐसा, इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर नहीं जुटेंगे कांग्रेसी

Sun, 30 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंदिरा गांधी
विज्ञापन
गांधी परिवार समेत कांग्रेसी इस बार इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्तूबर को शांतिवन में बनी उनकी समाधि शक्ति स्थल पर नहीं जुटेंगे। कांग्रेस ने इस बार वहां होने वाले आयोजन को रद कर दिया है।
विज्ञापन


वजह दिल्ली में पक्षियों में फैला वायरस एच5एन8 है, जिसकी वजह से शक्ति स्थल के पास मौजूद झील में भी करीब 10 बतखों की मौत हो चुकी है। शांति वन का यह क्षेत्र आम लोगों के लिए बीते एक सप्ताह से बंद है।

बताते चले कि 31 अक्तूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से हर वर्ष उनकी इस समाधि पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें गांधी परिवार समेत दिग्गज कांग्रेसी नेता शिरकत करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 सालों में पहली बार होगा ऐसा

- फोटो : BBC
बीते 32 सालों में यह पहला मौका होगा जबकि कांग्रेस की ओर से यहां कोई आयोजन नहीं किया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि बर्ड फ्लू वायरस के चलते शक्ति स्थल के आयोजन को रद किया गया है।

हम इस बार 31 अक्तूबर  को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक बड़ा आयोजन कर रहे है, यह सुबह साढ़े सात बजे से होगा। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका होगा जो कि शक्ति स्थल पर आयोजन नहीं हो रहा है, मगर हम प्रदेश में सभी कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें याद करेंगे। यह एक बड़ा आयोजन होगा।

शक्ति स्थल के अलावा दूसरे आयोजन जैसे कि हर वर्ष इंदिरा गांधी के आवास रहे एक सफदरजंग पर सुबह आठ बजे कार्यक्रम होगा। जहां पर पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। प्रदेश कार्यालय पर इस आयोजन को लेकर तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस दिन के लिए इंदिरा गांधी की एक बड़ी मूर्ति भी बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें