लगातार चुनावी हार का सामना कर रही कांग्रेस को दिल्ली में एक और झटका लगा है। दिल्ली में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रचना सचदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
रचना ने अजय माकन के साथ-साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओजा और कांग्रेस नेता नेट्टा डीसुजा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में रचना ने आरोप लगाया है कि एमसीडी चुनाव के दौरान टिकट वितरण में हो रही गड़बड़ी के सिलसिले में उसने राहुल गांधी से मिलकर शिकायत की थी।
इसके बाद से ही इन नेताओं ने उसे पेरशान करना शुरू कर दिया। रचना का कहना है उसने राहुल गांधी को बताया कि टिकट वितरण में नेताओं के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें इसके खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था।