फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Sun, 20 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
indira gandhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री आ?ताब अहमद ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इदिरा गांधी की 100वीं  स्वर्ण जयंती  पर मेवात जिला कांग्रेस मुख्यालय पर  आयोजित कार्यक्र्तम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी साहस की प्रतिमूर्ति थी।
विज्ञापन


उन्होंने अपने जीवन में ऐसे साहसी कार्य किये जिनके बल पर उन्होंने हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि विश्व में ख्याति अर्जित की। देश के चौहतरफा विकास में उनका विशेष योगदान रहा है। देश को शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने अपना जीवन देश की एकता एवं अखंडता के लिए न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री के आह्वान पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें मेवात के लोगों ने बढ च?कर भाग लिया। खुद हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष आफताब अहमद ने भी रक्त दान करके सभी को प्रेरित किया । शिविर में लगभग 100 यूनीट रक्त जुटाने के बाद शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की टीम को लक्ष्य पूरा होने के कारण और अधिक रक्त लेने से मना करना पड़ा।
विज्ञापन
  आफताब अहमद ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी भौतिक रूप से भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं। लेकिन उनके आदर्श इस महान देश का पथ.प्रदर्शन करते रहेंगे। दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदर्शों पर चलकर देश के चहुंमुखी विकास में अपना योगदान दें ताकि उनके सपनों के भारत का निर्माण करने में हम सफल हो सके।
बैंकों का राष्ट्रीयकरणए राजा.रजवाड़ों के प्रिवीपर्स की समाप्ति ए पाकिस्तान को युद्ध में पराजित कर बांग्लादेश का उदयए हरित क्र्तांतिए महिला सशक्तिकरणए अंतरिक्षए परमाणु विज्ञानए कंप्यूटर विज्ञानए कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण जैसी उपलब्धियां भारत ने इंदिरा गांधी की सोच और सफल नेतृत्व के कारण ही प्राप्त की।
जमकर बरसे भाजपा पररू पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने भाजपा पर स्वर्गीय इंदिरा जी की अनेदखी का आरोप लगाते मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि सरकार भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री की शहादत को नजरअंदाज कर रही हैए जिन्होने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले विदेशों से काला धन लाने का वादा किया था लेकिन आज भाजपा सरकार देश के मजदूर किसान और आम आदमी के घर में काला धन ढूंढ रही है।आज देश का आम आदमी रात भर बैंक और एटीएम की लाइनों मे लगी हुई है। किसान की बिजाई हो या आम आदमी का रोज़गार हो सब कुछ लाइनों में लगने के कारण बंद हो गया है।
इस दौरान पूर्व मंत्री आ?ताब अहमद ने 19 नवंबर 1857 की जंगे आजादी में मेवात में शहीद हुए हजारों शहीदों को भी खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा देश की आजादी में मेवात के योगदान को सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता।अतीत से लेकर वर्तमान तक मेवात का इतिहास गौरवशाली रहा है।
पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर मेवात से भेदभाव का आरोप लगाया कि सरकार रैपिड एक्शन फॉर्स सेण्टर तो मेवात में बेवजह खोलना चाहती है लेकिन नौकरियों के लिए भर्ती केंद्र नहीं खोलना चाहती। ना ही कोई मेवात के विकास के लिए जनयोजना शुरू करना चाह रही है। जबकि मेवात देश में अपने भाई चारे के लिए जाना जाता है।
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेता महताब अहमद, वसीम अकरम, डॉ. साहिल, शाहिद हुसैनए, नईम इकबाल, अख्तर चंदेनी, एडवोकेट ताहीर, सहाबुद्दीन सालाहेडी, राजू पार्षद, वहीद सलंबा, हमीदा, मदन तंवर एबदल जयपुर, भगत सिंह खेड़ा खलिलपुर,  इम्तियाज मालब, अजहरुद्दीन सबरस, जीतू किरा, करतार आटा, इकबाल, मुमताज कंवर, तौफिक मेवली, इरफान, वाइस चेयरमैन अरशद टांई, अकरम मालब, रोहित राइसिका, इकलास इक्का, शौकत कुरैशी, शाबीर, आसिफ, शौकत अली कुरैशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें