फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः नौ बार पार्षद और पंडित नेहरू के करीबी रहे रमेश दत्ता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Mon, 04 May 2020 12:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमेश दत्ता(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम का बंटवारा होने से पहले निगम के उपाध्यक्ष रह चुके और  देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नजदीकी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश दत्ता का निधन रविवार रात हो गया। उन्होंने दिल्ली के बत्रा अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह मिंटो रोड से नौ बार पार्षद रहे और निगम के उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर अपनी सेवाएं दीं। कहा तो ये भी जाता है कि उन्होंने जनसेवा के चलते शादी नहीं की। गांधी परिवार के वह इतने नजदीकी थे कि इंदिरा और राजीव गांधी भी उन्हें सम्मान देते थे।

कांग्रेस नेता मो. उस्मान ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर किया जाएगा। उनकी ईमानदारी इसी बात से देखी जा सकती है कि नौ बार पार्षद होने के बाद भी उनका अपना घर नहीं था और वह एक जीर्ण-शीर्ण मकान में रहते थे। न तो उनका कोई बैंक खाता था न ही वह कोई फोन रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें