फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने कसी कमर, आज आलाकमान से मिलेंगे कई नेता

Fri, 01 Nov 2019 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं सहित यूथ कांग्रेस के नेता व पार्टी के कई पदाधिकारी आलाकमान से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस चुनावी जंग के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है, जिसे जमीन पर उतारने के लिए सोनिया गांधी उन्हें उचित निर्देश देंगी।

नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद पार्टी नेताओं और यूथ कांग्रेस के नेताओं की इस बैठक में जमीनी स्तर पर उठाए जाने वाले मुद्दे सहित विपक्ष पर हमला तेज करने के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों के बीच जाकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से किए जा रहे झूठे प्रचार का भी खुलासा किया जाएगा। 

टिकट की दावेदारी के लिए शुरू हुई दौड़
प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद और सुभाष चोपड़ा लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। रोज दफ्तर में अलग-अलग सेल की बैठकें हो रही हैं, जबकि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने वाले नेता भी आला नेताओं के साथ मुलाकात कर टिकट हासिल करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी नेता खुद को पार्टी के लिए अधिक सशक्त और उपयोगी बताने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनके टिकट की दावेदारी मजबूत हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें