फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: राजघाट पर आज कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल-प्रियंका ने की ये अपील

Mon, 23 Dec 2019 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून(CAA 2019) के खिलाफ सत्याग्रह के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिलने से कांग्रेस ने रविवार को जो कार्यक्रम रद्द किया था, वह अब सोमवार को हो रहा है।

विज्ञापन


इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की है। राहुल और प्रियंका ने लोगों का आह्वान कर उन्हें सत्याग्रह सफल बनाने को कहा है।

कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह का आयोजन किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि, 'प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें। यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिये देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे।'
विज्ञापन


 

विज्ञापन

राहुल ने आगे लिखा, 'राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।'

उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, 'यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।'

उन्होंने कहा, 'देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें