फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020 : कांग्रेस ने 54 प्रत्याशियों की सूची की जारी, किसे कहां से मिला टिकट

Sat, 18 Jan 2020 10:15 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 54 नामों की घोषणा की गई है। आप से कांग्रेस में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को भी टिकट दिया गया हैं वहीं आप से बागी अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की 54 उम्मीदवारों की पहली सूची में कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर, अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया है जहां से वह निवर्तमान विधायक हैं।
विज्ञापन


अलका लांबा को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया गया है जहां से वह पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुईं थी। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम को संगम विहार से टिकट मिला है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को मंगोलपुरी और देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट राधिका खेड़ा को जनकपुरी, युवा पार्षद अभिषेक दत्त को कस्तूरबा नगर, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी नीतू वर्मा को मालवीय नगर, आकांक्षा ओला को मॉडल टाउन और अली मेहंदी को मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधायक मतीन अहमद को सीलमपुर और तलविंदर मारवाह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। 

गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जायेंगे।

कांग्रेस की पूरी सूची 

  • नरेला- सिद्धार्थ कुंडु
  • तिमारपुर- अमरलता सांगवान
  • आदर्श नगर- मुकेश गोयल
  • बादली- देवेंद्र यादव
  • रिठाला- प्रदीप कुमार पांडेय
  • बवाना- सुरेंद्र कुमार
  • मुंडका- नरेश कुमार
  • सुल्तानपुर माजरा- जय किशन
  • नांगलोई जट- मनदीप सिंह
  • मंगोलपुरी- राजेश लिलोटिया
  • रोहिणी- सुमेश गुप्ता
  • शालीमार बाग- जेएस नायोल
  • शकूरपुर बस्ती- देवराज अरोड़ा
  • त्रिनगर- कमलकांत शर्मा

जारी है...

  • वजीरपुर- हरिकिशन जिंदल
  • मॉडल टाउन- आकांक्षा ओला
  • सदर बाजार- सतवीर शर्मा
  • चांदनी चौक- अलका लांबा
  • मटिया महल- मिर्जा जावेद अली
  • बल्लीमारान- हारुन युसूफ
  • करोल बाग- गौरव धनक
  • पटेल नगर- कृष्णा तीरथ
  • मोती नगर- रमेश कुमार पोपली
  • राजौरी गार्डन- अमनदीप सिंह सूदन
  • हरिनगर- सुरेंद्र सेठी 
  • जनकपुरी- राधिका खेड़ा
  • द्वारका- आर्दश शास्त्री
  • मटियाला- सुमेश शौकीन
  • नजफगढ़- साहिब सिंह यादव
  • दिल्ली कैंट- संदीप तंवर
विज्ञापन

जारी है...

  • जंगपुरा- तलविंदर सिंह मारवाह
  • कस्तूरबा नगर- अभिषेक दत्त
  • मालवीय नगर- नीतू वर्मा
  • आरके पुरम- प्रियंका सिंह
  • छतरपुर-सतीश लोहिया
  • देवली- अरविंदर सिंह
  • अंबेडकर नगर- यदुराज चौधरी
  • संगम विहार- पूनम आजाद
  • ग्रेटर कैलाश- सुखवीर सिंह पवार
  • कालकाजी- शिवानी चोपड़ा
  • तुगलकाबाद- शुभम शर्मा
  • त्रिलोकपुरी- विजय कुमार
  • पटपड़गंज- लक्ष्मण रावत
  • लक्ष्मी नगर- हरि दत्त शर्मा
  • विश्वास नगर- गुरुचरण सिंह राजू
  • कृष्णा नगर- डॉ. अशोक कुमार वालिया
  • गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली
  • शाहदरा- डॉ. नरेंद्र नाथ
  • सीमापुरी- वीर सिंह धींगन
  • रोहतास नगर- वीपिन शर्मा
  • सीलमपुर- चौ. मतीन अहमद
  • बाबरपुर- अंविक्षा त्रिपाठी जैन
  • गोकलपुर- डॉ. एसपी सिंह
  • मुस्तफाबाद- अली मेहंदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें