फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदूषण नियंत्रण के दावों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण और यमुना की सफाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के यमुना 60 प्रतिशत साफ होने के दावे पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि यह आंकड़ा किस वैज्ञानिक जांच पर आधारित है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता को आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा और साफ पानी चाहिए। वहीं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की समीक्षा में प्रदूषण नियंत्रण के 32 में से 24 मानकों पर दिल्ली के विफल रहने का हवाला देकर उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
देवेंद्र यादव ने कहा कि यमुना का पानी 60 या 99 प्रतिशत साफ होने का दावा करने से वह पीने योग्य नहीं हो जाता। इसके लिए पानी का निर्धारित स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दस दिन पहले वजीराबाद नाले का दौरा करने पर वहां बदबू के कारण खड़ा होना भी मुश्किल था। उनके मुताबिक, सितंबर की डीपीसीसी रिपोर्ट में यमुना में गिरने वाले 22 नालों में से 15 का पानी प्रदूषण मानकों पर खरा नहीं उतरता। नजफगढ़, शाहदरा और बारापुला नालों का गंदा पानी भी यमुना में जा रहा है। उन्होंने अक्तूबर की डीपीसीसी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें