फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी के घर गरजे कांग्रेसी, सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग

Mon, 08 Jul 2019 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को उन्होंने स्वामी के खिलाफ उनके निवास पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी माफी मांगे। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने किया।

स्वामी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और झूठे आरोप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

कार्यकर्ता ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर ‘सुब्रमण्यम स्वामी होश मे आओ, सुब्रमण्यम स्वामी माफी मांगो, सुब्रमण्यम स्वामी हाय-हाय’ के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता होटल ताजमान सिंह पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी की। 
विज्ञापन


स्वामी के पंडारा रोड स्थित आवास के समीप प्रदर्शन के दौरान राजेश लिलोठिया ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी लगातार राहुल के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। 

रोग ग्रसित मानसिकता वाले स्वामी राहुल और सोनिया गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देगा। स्वामी को कांग्रेस अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे संघ व भाजपा की घटिया मानसिकता के खिलाफ संघर्ष को तैयार रहे। भाजपा की संकीर्ण विचारधारा का खात्मा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें