लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन बिल में धर्म निरपेक्षता विरोधी प्रावधानों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव करेंगे।
मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने एक बयान में बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होकर दो बजे भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक न केवल संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है बल्कि देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को दागदार करने वाला भी। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 और छठी अनुसूची का उल्लंघन हुआ है।