इसके अलावा कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत की। राजघाट पर हुई प्रार्थना सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के पास बहुमत से भी ज्यादा 118 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद उनको सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया गया, वहीं भाजपा के पास मात्र 104 सीटें हैं और भाजपा के विधायक को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी गई।