फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विजय’ के साथ होगा महेंद्र का ‘प्रताप’

Wed, 13 Aug 2014 05:58 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह अपनी गद्दी मझले बेटे विजय प्रताप सिंह को सौंपने जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी भी उन्होंने इस मुद्दे पर किंतु, परंतु जैसे शब्द नहीं छोड़े हैं। इसे लेकर राजनीतिक दुनिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह के परिवार में पिछले चुनाव में भी इस बात की चर्चा चल रही थी लेकिन अंतत: वह खुद मैदान में उतरे। वह पांच बार विधायक रहे हैं। उनके वोटों के अंतर से जीत का रिकॉर्ड अब तक तिगांव/मेवला महाराजपुर में कोई नहीं तोड़ पाया है।

वह अपने जमाने में 65 फीसदी तक वोट ले चुके हैं। लेकिन अब जब कांग्रेस विरोधी लहर है तो वह अपने बेटे को राजनीतिक विरासत सौंपने जा रहे हैं। इस समय वह पांच बड़े विभागों के मंत्री हैं।
विज्ञापन


महेंद्र प्रताप सिंह अब युवाओं की बात कर रहे हैं। लेकिन यह भी कह रहे हैं वह अभी बूढे नहीं हुए हैं। वह अकधेड़ हैं। उधर, विजय प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों से बोल दिया है कि वह इस बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

पिछले दिनों चर्चा यह थी कि एक ही घर में दो लोग अलग-अलग पार्टियों से अलग-अलग क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं मिल रही है। विजय प्रताप सिंह ने लोकसभा चुनाव में भी दावेदारी की थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बड़खल विधानसभा सीट से इस बार महेंद्र प्रताप सिंह ने दावेदारी नहीं की है। उनकी जगह पर विजय प्रताप सिंह का नाम है।

इसके अलावा पूर्व मंत्री एसी चौधरी, मेयर अशोक अरोड़ा एवं दो पंजाबी नेता गुलशन बग्गा व राधा नरूला ने आवेदन किया है। दावेदारी भी अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि इस सीट पर कांग्रेस का चेहरा बदलने जा रहा है।

महेंद्र प्रताप सिंह का रिपोर्ट कार्ड
वर्ष-------जीते-------पार्टी----कुल वोट----प्रतिशत
1982--महेंद्र प्रताप सिंह--एलकेडी---39,008---62.39
1987--महेंद्र प्रताप सिंह--आईएनसी--37,448---42.72
1991--महेंद्र प्रताप सिंह--आईएनसी--51,775---50.56
2005--महेंद्र प्रताप सिंह--आईएनसी--1,11,478-64.56
2009--महेंद्र प्रताप सिंह--आईएनसी--33,150---44.25
(1982 से 2005 तक मेवला महाराजपुर/2009 में बड़खल से विधायक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें