ये है कांग्रेस का खास घोषणापत्र: मसाला बेचने वाले की फोटो को दी पहले पेज पर जगह
Tue, 18 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
-रेहड़ी पटरी, निर्माण व घरेलू मजदूर, अनाधिकृत व पुनर्वास कालोनी व झुग्गी वालों से कांग्रेस के ढेरों वादे
-छह महीने में अनाधिकृत कॉलोनियों के लेआउट प्लान, 2000 करोड़ का विकास कोष करेंगे स्थापित
-निर्माताओं को आकस्मिक घटना व स्वास्थ्य बीमा का लाभ देंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 17 अप्रैल
कांग्रेस ने दिल्ली के निर्माताओं का ध्यान रखते हुए दिल्ली शीर्षक से चौथा घोषणापत्र जारी किया है। इसके पहले पेज पर एक मसाला विक्रेता की फोटो को जगह दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा है कि सत्ता में आने पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के उत्थान के लिए शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग बनाएंगे जो केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेगा। कांग्रेस की इस घोषणा पत्र में कोशिश रही है कि प्लम्बर, रेहड़ी पटरी, निर्माण मजदूर, घरेलू सहायक, ऑटो चालक, रेहड़ी-पटरी को शामिल करें।
कांग्रेस ने विशेष घोषणापत्र में अनाधिकृत कालोनी में विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कोष के अलावा 6 महीने में सभी कालोनियों के ले आउट प्लान को मंजूरी का वादा किया है।
विज्ञापन
अनाधिकृत कालोनी की खाली जमीन पर स्कूल, डिस्पेंसरी व पार्क बनाने के अलावा गांव की बढ़ी आबादी में लाल डोरा नियमित करेंगे। तो वहीं एमसीडी की जमीन पर बसी झुग्गी को जहां झुग्गी-वहीं मकान बनाकर देंगे।
पांच लाख लाइसेंस दिए जाएंगे
कांग्रेस ने कहा है कि सत्ता में आने पर प्लम्बर, रेहड़ी पटरी, निर्माण मजदूर और घरेलू नौकर को स्वास्थ्य बीमा देंगे। खतरनाक काम करने वालों को दुर्घटना बीमा देने के साथ निर्माण व घरेलू मजदूरों के लिए बेरोजगारी सुरक्षा निधि बनाएंगे जिसके लिए सेवा लेने वालों से एक मासिक राशि ली जाएगी।
एमसीडी अपनी तरफ से तीन गुना राशि जमा कराएगी जिसमें आकस्मिक घरेलू नौकर या निर्माण कार्य जाने पर तीन महीने का वेतन देंगे। रेहड़ी पटरी वालों हॉकर जोन बनेंगे जो सुविधायुक्त होंगे।
यहां पांच लाख लाइसेंस मासिक 1000 रुपये लाइसेंस फीस पर दिए जाएंगे। जिससे शोषण रुकेगा और एमसीडी के खाते में 600 करोड़ रुपये आएंगे। घरेलू नौकरी का पंजीकरण वार्ड स्तर पर सुनिश्चित करेंगे, शिकायत प्रकोष्ठ जिसमें मालिक व नौकर दोनो की सुरक्षा रहेगी।
निर्माण मजदूरों के चौक पर विकास करने के साथ शहरी गरीबों के कल्याण विभाग में पंजीकरण होगा। ऑटो रिक्शा व रिक्शा चालकों को समाज कल्याण योजना और दुर्घटना बीमा योजना के दायरे में लाएंगे।
अगले पांच साल कोई नया कर नहीं लगाएंगे, गृहकर कम भी कर सकते हैं। कांग्रेस सत्ता में रहकर झगड़ती नहीं है समन्वय से काम करेंगे। भाजपा निगम स्कूलों में सीसीटीवी की बात कर रही है, साफ पानी, शौचालय और बैठने को डेस्क नहीं दिए, हम भ्रष्टाचार मुक्त आधुनिक व्यवस्था से निगम को आत्मनिर्भर बनाकर वादे पूरे करेंगे।-अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।
कांग्रेस गुटबाजी से बू कायम, घोषणा पत्र जारी करने नहीं जुटे दिग्गज
- फोटो : file photo
एमसीडी चुनाव प्रचार के अब पांच दिन बचे हैं और घोषणा पत्र केचार हिस्से एकसाथ जारी हुए। लेकिन टिकट बंटवारे से उभरे विरोध और गुटबाजी की बू घोषणा पत्र जारी करने वाले कार्यक्रम तक जारी रही।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, प्रभारी पीसी चाको, पूर्व सांसद रमेश कुमार, मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठ मुखर्जी, नेता चतर सिंह और कुछ कनिष्ठ नेता ही दिखाई शामिल हुए।
जबकि भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने में प्रदेश के दिग्गज नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जुटे थे। कांग्रेस का कोई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री पार्टी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नहीं था।