कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर फिर खींचतान शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने और गांधी परिवार से इतर किसी नेता को नेतृत्व सौंपने के बयानों के बीच पार्टी ने साफ कर दिया है कि सोनिया गांधी के बाद शीर्ष पद के लिए राहुल ही एकमात्र दावेदार हैं।
पिछले दिनों पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा था कि कांग्रेस में बहुत से काबिल नेता हैं, जो नेतृत्व दे सकते हैं। अध्यक्ष को लेकर उन्होंने सीधे गांधी परिवार को चुनौती दी और परिवार से अलग नेतृत्व की बात कही। वहीं, सांसद शशि थरूर ने भी अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब पर सवाल उठाते हुए कहा, संदीप ने जो कहा वह देशभर में पार्टी नेता निजी तौर पर कह रहे हैं। मैं सीडब्ल्यूसी से आग्रह करता हूं कि कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने और मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए नेतृत्व का चुनाव कराएं।
दीक्षित और थरूर ज्ञान देने के बजाय खुद का ज्ञान बढ़ाएं। मैं सभी नेताओं से कहना चाहता हूं कि पहले अपनी हार-जीत का आकलन करें। मैैं संदीप जी का आदर करता हूं, वह अपनी ताकत ट्विटर के बजाय संसदीय क्षेत्र में लगाएं। पूरे देश को ज्ञान देने के पहले अपने क्षेत्र में अपने काम का फायदा दिखाएं।
विज्ञापन
- रणदीप सुरजेवाला, प्रवक्ता, कांग्रेस