फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने नेता ने लगाया खुद के अपहरण की कोशिश का आरोप 

Fri, 11 Sep 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिची भार्गव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस की महिला नेता रिची भार्गव ने खुद के अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी एक वीडियो बनाकर पूरी वारदात बताई है। उन्होंने वीडियो में दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कांग्रेस नेता की शिकायत पर महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस इसे ठक-ठक गिरोह की हरकत बता रही है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पांडव नगर इलाके में रहने वाली रिची भार्गव यूथ कांग्रेस में महासचिव हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में वह कह रही है कि बुधवार रात वह छतरपुर से अक्षरधाम की तरफ आ रही थीं। अंधेरिया मोड़ पर दो युवकों ने उसको रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने गाड़ी रोकी तो युवकों ने कहा कि उनकी कार एक टायर पंचर हो गया है। आगे जाकर उन्होंने कार रोकी तो कार के चारों पहिए ठीक थे। 

जैसी ही वह कार में बैठने की कोशिश करने लगी तो युवकों ने उन्हें कार में धकेलने की कोशिश की। उन्होंने कार स्टार्ट की और तेजी से गाड़ी चलाने लगीं। तीन रेड लाइट सिग्नल्स पार करने के बाद अधचिनी पर उन्हें पुलिसकर्मी चेकिंग करते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने के बाद दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि महिला नेता की शिकायत पर महरौली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें