फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पटौदी में जन आक्रोश मार्च निकाल कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ल चौधरी के नेतृत्व में निकाला जन आक्रोश मार्च, वोट बचाओ-देश बचाओ और संविधान बचाओ के लगाए नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ और संविधान बचाओ के नारे के साथ जन आक्रोश मार्च निकाला। पटौदी के व्यापारी मोहल्ले से मुख्य चौक तक निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

पर्ल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी को लेकर उठाए गए सवालों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें