फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने में ही डीएमके के सामने झुक गई कांग्रेस : हर्ष मल्होत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने सहयोगी दलों को धोखा देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने सहयोगी दलों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 6 मई 2026 को तमिलनाडु में डीएमके से नाता तोड़कर टीवीके के साथ जाने वाली कांग्रेस महज सात महीने में ही फिर डीएमके के सामने झुकने को मजबूर हो गई है। राजनीतिक स्वार्थ ने कांग्रेस को अपना रुख बदलने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक तमिलनाडु में डीएमके के साथ सत्ता का सुख भोगा, लेकिन चुनाव में हार के बाद 6 मई को रातोंरात टीवीके से हाथ मिलाकर डीएमके को धोखा दे दिया। अब केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक पर डीएमके के समर्थन की घोषणा के बाद कांग्रेस नेतृत्व चेन्नई पहुंचकर डीएमके नेता एमके स्टालिन के सामने समर्थन की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें