फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिजली-पानी की किल्लत के लिए केजरीवाल हैं जिम्मेदार'

Sun, 15 Jun 2014 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बिजली-पानी की किल्लत को लेकर सियासत रविवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


कांग्रेस ने छुट्टी के दिन रविवार को भी बिजली-पानी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। करोल बाग के बीकानेर चौक पर हुए इस प्रदर्शन में अजय माकन, शकील अहमद, किरण वालिया, बरखा सिंह, अरविंदर सिंह लवली और मुकेश शर्मा ने भाग लिया।

जिन मुद्दों को लेकर अब तक बीजेपी पर निशाना साधती रही कांग्रेस ने आज उनके लिए अरविंद केजरीवाल को भी जिम्मेदार ठहराया।यह भी पढ़ें: बिजली-पानी पर कांग्रेसियों का हुड़दंग
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेता अजय माकन ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल देने में व्यस्त थे। उन्होंने गर्मियों में दिल्ली को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया। उसका आज नतीजा सबके सामने है। दिल्लीवालों को उनकी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।'दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, 'जब हमने विरोध प्रदर्शन शुरू करने के बाद तो सरकार जागी है। अब तक 10 दिन बीत चुके हैं मगर बिजली की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।'वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने तो मोदी सरकार को चेताते हुए कहा कि अगले 10 दिन में हालात नहीं सुधरे तो हम पीएम निवास का घेराव करेंगे। हम बिजली पर कोई राजनीति नहीं कर रहे।यह हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो लोग जनरेटर और इनवर्टर का नाम भूल गए थे पर बीजेपी की सरकार आते ही दिल्ली में इन दोनों चीजों की बिक्री तेज हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें