फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महादेव एप मामले में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर कोई दबाव नहीं होगा तो जांच में भाजपा के कई नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व विधायक नंद किशोर गर्ग के पुत्र विकास गर्ग की गिरफ्तारी और उनसे जुड़ी कंपनियों की करीब 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क होना भाजपा में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने दावा किया कि कथित घोटाले का आकार लगभग 1,200 करोड़ रुपये है। साथ ही 650 करोड़ रुपये के कथित दवा एवं चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले तथा जीबी पंत अस्पताल में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें