फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हल्की बारिश में जलभराव पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में हुई हल्की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, यातायात अव्यवस्था और लोगों को हुई परेशानियों को लेकर भाजपा सरकार और एमसीडी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मामूली बारिश में ही दिल्ली की सड़कों का जलमग्न हो जाना सरकार की मानसून तैयारियों की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है।
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मानसून से पहले नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलभराव रोकने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन पहली ही हल्की बारिश में ये दावे धराशायी हो गए। उनके अनुसार राजधानी के कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं, जिससे लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम, आवागमन में परेशानी और दैनिक कार्यों में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम के बीच समन्वय की कमी, नालों की सफाई में कथित लापरवाही और वर्षा जल निकासी प्रणाली की अनदेखी के कारण हर साल मानसून के दौरान दिल्लीवासियों को ऐसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें