फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांग्रेस ने नवनियुक्त उपाध्यक्षों और महासचिवों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी ढांचे को सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए नव नियुक्त उपाध्यक्षों और महासचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उनका कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को दुरुस्त करना, बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाना और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच कांग्रेस की सक्रियता को मजबूत करना है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। सुरेंद्र कुमार को पश्चिम दिल्ली, हरि शंकर गुप्ता को नई दिल्ली, भीष्म शर्मा को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, सीपी मित्तल को चांदनी चौक, कमलकांत शर्मा को पूर्वी दिल्ली, लक्ष्मण रावत को उत्तर-पूर्वी दिल्ली और तस्वीर सोलंकी को दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, ओबीसी विभाग, सेवा दल और एससी विभाग समेत विभिन्न फ्रंटल संगठनों की जिम्मेदारी भी अलग-अलग नेताओं को दी गई है। जिला स्तर पर भी किराड़ी, तिलक नगर, महरौली, नजफगढ़, पटपड़गंज, रोहिणी और चांदनी चौक समेत कई जिलों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि लंबे समय से निष्क्रिय पड़े ढांचे को अब नए सिरे से सक्रिय करने की जरूरत है। यही वजह है कि आउटरीच कार्यक्रमों के तहत आरडब्ल्यूए, व्यापारी वर्ग, ग्रामीण क्षेत्र, किसान कांग्रेस और अनुसूचित जाति समुदाय तक पहुंच बढ़ाने के लिए भी अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें