फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले जिला पर्यवेक्षक किए नियुक्त, जमीनी स्तर पर करेंगे काम

Wed, 13 Dec 2023 01:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सभी 280 ब्लाकों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ब्लाक अध्यक्ष व अन्य जिम्मेदारियों देने की सिफारिश यह पर्यवेक्षक करेंगे। पर्यवेक्षक सभी वरिष्ठ नेताओं, छोटे बड़े कार्यकर्ताओं व उस जिले के सभी लोगों से बातचीत करने के बाद सर्वसम्मत निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में आप नेताओं को शामिल करते अरविंदर सिंह लवली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया से परामर्श करने के बाद सभी 14 जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। पर्यवेक्षक पहले से ही जिलों में कार्यरत समिति का न केवल हिस्सा होंगे, बल्कि समन्वय स्थापित करके जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

विज्ञापन


लवली ने बताया कि पूर्व विधायक भीष्म शर्मा (कृष्णा नगर), पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह (करावल नगर), ब्रहम यादव (नई दिल्ली), जय किशन शर्मा, (महरौली), सतपाल सेठी (तिलक नगर), कैप्टन खविन्दर सिंह (नजफगढ़) चतर सिंह (करोल बाग), सुनील वोहरा (पटपड़गंज), लक्ष्मण रावत (बाबरपुर), जगजीवन शर्मा (रोहिणी), सुखबीर शर्मा (चांदनी चौक), हरी किशन जिंदल (बदरपुर), राजकुमार इंदोरिया (आदर्श नगर) व राजेश चोपड़ा (किराड़ी) पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। सभी 280 ब्लाकों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ब्लाक अध्यक्ष व अन्य जिम्मेदारियों देने की सिफारिश यह पर्यवेक्षक करेंगे। पर्यवेक्षक सभी वरिष्ठ नेताओं, छोटे बड़े कार्यकर्ताओं व उस जिले के सभी लोगों से बातचीत करने के बाद सर्वसम्मत निर्णय लेंगे।

आप के कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल
आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने आप की नेशनल काउंसिल फाउंडर सदस्य राज शौकीन, जिला सचिव विनीत उपाध्याय, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी संतोष सक्सेना, आरडब्ल्यूए प्रभारी उषा, महिला विंग अराधना, सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जयपाल प्रधान, मंडल अध्यक्ष अख्तर, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, पर्यावरण विंग जिला प्रभारी संजय कुमार मितल, विशाल, युवा विंग के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गोल्डी शौकीन आदि को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह कोचर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें