फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खोले पत्ते, NCR की दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर की गाजियाबाद लोकसभा सीट पर महीनों से चल रहा अटकलों का दौर आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस सीट पर फिरोजाबाद से सांसद और फिल्म अभिनेता राज बब्बर को उतारा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने गौतमबुद्घ नगर सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

गौतमबुद्घ नगर सीट से रमेश चंद्र तोमर पार्टी का चेहरा होंगे।

थम गया अटकलों का दौर

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की लगभग 13 सीटों समेत कुल 71 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा गुरुवार को की है। हालांकि अभी तक दागियों से दूर रहने का दावा करने वाली कांग्रेस को आखिरकार दागियों को ही मैदान में उतारना पड़ा।

इसके पीछे वजह यह भी है कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हार के डर से चुनाव न लड़ने का मन बना चुके हैं।

राज बब्बर की उम्मीदवारी को लेकर कई बार चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ। कभी वह गाजियाबाद से चुनाव लड़ने की बात करते दिखे तो कभी फरीदाबाद आने का मन बनाया। हालांकि पार्टी आलाकमान ने गाजियाबाद सीट से उनके नाम पर मुहर लगाकर सभी चर्चाओं को विराम दे दिया।
विज्ञापन

बीजेपी और आप से कड़ी टक्कर

गाजियाबाद सीट पर बब्बर को भाजपा और आप से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। भाजपा की ओर से इस सीट पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के चुनाव लड़ने की संभावनाएं तेज हैं।

वहीं गौतमबुद्घ नगर लोकसभा से उतरे रमेशचंद्र तोमर के सामने भी आप और बीजेपी के साथ ही दूसरे दलों के भी कद्दावर नेता चुनौती देने को तैयार हैं।

ऐसे में उनके लिए इस हॉट सीट पर चुनाव जीतना आयान नहीं होगा। आप ने यहां से केपी सिंह को मैदान में उतारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें