फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस-AAP की सीक्रेट चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पर्दे के पीछे बातचीत का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


'आप' के कुछ शीर्ष नेता कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी महासचिव शकील अहमद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के संपर्क में हैं।

दिल्ली की सियासत में पिछड़ने के बाद दोनों पार्टियों का नेतृत्व अब भाजपा को रोकने के लिए आपस में मिलकर काम करने के फार्मूले पर बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान अपने विधायकों के दबाव में आगे बढ़ रहा है।

बीजेपी ने AAP को दिया करारा झटका

दरअसल, दिल्ली के विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर 'आप' के साथ सरकार बनाने की कोशिश करने की गुजारिश की है।

सोनिया ने विधायकों की मांग को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रभारी महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष को इस बारे में विकल्पों पर गौर करने को कहा है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार मिली है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के चंद महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव में पार्टी का जनाधार जमीन पर आ गया है। ऐसे में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर उनके विधायकों का सरकार बनाने का भारी दबाव है।

तो इसलिए डर रही हैं दोनों पा‌र्टियां

वहीं कांग्रेस के विधायकों ने भी हाईकमान को दलील दी है कि लोकसभा में सात सीटों पर भाजपा के कब्जा होने के बाद अब तय गया है कि अगर दिल्ली में चुनाव होते है तो भाजपा की सत्ता में वापसी लगभग तय है।

विधायकों की दलील है कि अगर दिल्ली में विधानसभा चुनाव होते है तो देशभर में पार्टी के खिलाफ चल रहे माहौल के चलते कांग्रेस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए आप और कांग्रेस को मिलकर आगे बढ़ने में ही भलाई होगी। कांग्रेस नेताओं से आप के कई वरिष्ठ नेता संपर्क में हैं। इनमें से दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कुछ नेता कर रहे हैं विरोध

हालांकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को आप और कांग्रेस के गठबंधन पर सख्त ऐतराज है। दिल्ली के पूर्व सांसद और पार्टी महासचिव अजय माकन इसके खिलाफ हैं।

मगर हाईकमान के इस संबंध में गंभीर होने के बाद उन्हें भी फिलहाल चुप रहने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें