फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Summit Protest Case: पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत चार दिन के लिए बढ़ाई गई, अब 1 मार्च को होगी पेशी

Wed, 25 Feb 2026 05:22 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन मामले में पांच आरोपियों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। उनकी हिरासत चार दिन बढ़ाई गई।
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा कांग्रेस के एआई शिखर सम्मेलन विरोध प्रदर्शन मामले में आज चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इनकी पांच दिन की पुलिस हिरासत समाप्त हो चुकी थी। पेशी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में हुई। आरोपियों में कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव समेत पांच शामिल हैं। पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें 1 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

यह घटना 20 फरवरी को भारत मंडपम में हुई थी, जहां प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया था। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। तिलक मार्ग थाने में इस संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। 

अबतक आठ गिरफ्तार
जांच से पता चला है कि कई लोग इन आक्रामक तत्वों को बाहर से सहायता प्रदान कर रहे थे। अब तक इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई है। पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

भारत मंडपम में सुरक्षा का हुआ उल्लंघन
भारत मंडपम में हुए इस प्रदर्शन ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा किए गए इस प्रदर्शन से काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में निगरानी कैमरे के फुटेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें