नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर रविवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) दिल्ली राज्य कमेटी ने सार्वजनिक शिक्षा बचाओ सम्मेलन आयोजित किया। यह सम्मेलन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 96वें शहादत दिवस के अवसर पर नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के समापन पर हुआ। इस दौरान जेएनयू के प्रख्यात इतिहासकार डॉ. राकेश बटाब्याल ने शिक्षा के वर्तमान संकट और छात्र आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। एआईडीएसओ ने घोषणा की कि 30 मार्च को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपराज्यपाल कार्यालय को सौंपा जाएगा। संवाद