फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्डः सीईओ को बंधक बनाने के मामले की पुलिस को शिकायत 

Thu, 13 Jun 2019 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Jal Board
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को बंधक बनाने और बोर्ड परिसर में घुसकर घंटों हंगामा करने वालों के खिलाफ बोर्ड के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन


देशबंधु गुप्ता रोड थाने में दी गई शिकायत में बोर्ड के अधिकारियों की सुरक्षा और परिसर में अनाधिकृत तौर पर प्रवेश कर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। 

सूत्रों के मुताबिक शिकायत में जल बोर्ड के झंडेवाला स्थित वरुणालय की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है। इस घटना के बाद, बुधवार सुबह से ही दफ्तर में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्ति पर नजरें रखी जा रही थी और कई लोगों को अधिकारियों से भी मुलाकात के लिए वक्त नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें