फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिसवाना जाटका पंचायत के विकास कार्यों को लेकर शिकायत, सरपंच ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवाना जाटका पंचायत के कार्यों की जांच कराने की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गांव सिसवाना जाटका निवासी रवि कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो (विजिलेंस), पंचकूला को शिकायत भेजकर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में सड़कों, इंटरलॉकिंग टाइल्स, नालियों, सार्वजनिक जल सुविधाओं, मनरेगा कार्यों और जोहड़ विकास कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पंचायत द्वारा कराए गए सभी विकास कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, मेजरमेंट बुक (एमबी) और खर्च किए गए बजट का मिलान किया जाए। इसके अलावा मनरेगा के तहत किए गए कार्यों और जॉब कार्ड धारकों के रिकॉर्ड की भी जांच कराने की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जल्द इस मामले में आरटीआई लगाकर सभी सबूतों को एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सरपंच वसीम अहमद ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा गांव में कराए गए सभी विकास कार्य निर्धारित नियमों और सरकारी मानकों के अनुसार किए गए हैं। पंचायत का उद्देश्य गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा है। वसीम अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता से कई बार बातचीत कर उनकी आपत्तियों को समझने और समाधान निकालने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी कार्य को लेकर आपत्ति है तो वह संबंधित विभाग के समक्ष अपनी शिकायत रख सकता है, जिसकी जांच कराना प्रशासन का अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसी भी निष्पक्ष जांच में पंचायत के कार्य पूरी तरह सही पाए जाएंगे। सरपंच ने कहा कि पंचायत विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा गांव के हित में विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां यदि किसी भी स्तर पर जांच करती हैं तो पंचायत पूरा सहयोग करेगी। फिलहाल शिकायत विजिलेंस विभाग के पास पहुंच चुकी है और ग्रामीणों की नजर आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें