फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : देश के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर मांगे 500 रुपये, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी साइबर पुलिस

Thu, 29 Aug 2024 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए पोस्ट के स्क्रीनशॉट के अनुसार खुद को सीजेआई चंद्रचूड़ बताने वाला बहुरूपिया कनॉट प्लेस (सीपी) में फंसा हुआ था।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने मुख्य न्यायाधीश के नाम पर कथित ठगी के मामले में बुधवार देर शाम को प्राथमिकी दर्ज कर ली। दिल्ली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें सीजेआई के नाम पर 500 रुपये की मांग की गई है। साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 



नई दिल्ली जिले के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक मैसेज का स्क्रीन शॉट मंगलवार शाम से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे इस मैसेज में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर 500 रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कहा है कि उसे 25 अगस्त को एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को मुख्य न्यायाधीश बताया और कहा कि उनकी एक कॉलेजियम की महत्वपूर्ण बैठक है, मगर वह कनॉट प्लेस में फंस गए हैं और उन्हें 500 रुपये की जरूरत है। मैसेज का यही स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया एक पर वायरल हो रहा है। इस मैसेज से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों की भी सहायता ली जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएससी को भी जांच में लगाया गया है। मामले की जांच के लिए तकनीकी जानकारी रखने वाले पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें