नोएडा में भूत-प्रेत और काले साये के अंधविश्वास ने पढ़े-लिखे पति-पत्नी के बीच दूरी पैदा कर दी। अंधविश्वास का ये मामला एक सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार का है। एक साधु ने कुछ दिन पहले बहु केकहने पर इनके घर में पूजा की थी। उसके बाद से कर्नल के बेटे-बहु के रिश्ते खराब हो गए।
मामले में कर्नल के बेटे ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी। पुलिस ने उसे साधु से दूर रहने की सलाह दे वापस भेज दिया। अंधविश्वास में फंसा सेवानिवृत्त कर्नल का परिवार सेक्टर-37 में रहता है। इनके बेटे-बहु भी साथ रहते हैं। बहु लुधियाना की है।
पांच साल पहले लुधियाना पंजाब का ही रहने वाला एक साधु कर्नल के घर आया। वह उनकी बहु के घर भी आता-जाता था। साधु ने कर्नल की बहु पर भूत-प्रेत और काला साया बता, पूजा कराने की सलाह दी। बहु के दबाव में कर्नल के बेटे ने पूजा करा ली।
कर्नल केबेटे के अनुसार पूजा के बाद साधु ने उसकी पत्नी को तिलक लगाया, इसके बाद से दोनों के बीच छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होना शुरू हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर वह साधु केखिलाफ थाना सेक्टर-39 में शिकायत करने गया था। तो पुलिस ने समझाया कि अच्छा यही रहेगा कि आप साधु से दूरी बना लें।