फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pappu Yadav: 'हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं', MP पप्पू यादव के खिलाफ थाने में शिकायत; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2026 12:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Pappu Yadav News: दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संसद परिसर में पप्पू यादव के विरोध-प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
विज्ञापन
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने पप्पू यादव पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




जंतर-मंतर पर वीएचपी का प्रदर्शन
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पप्पू यादव के खिलाफ वीएचपी प्रदर्शन कर रही है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में व दिल्ली संत महामंडल के नेतृत्व में रामभक्तों एवं संत समाज के सम्मान में 'सद्बुद्धि हवन' आयोजित किया गया। कानूनी नियमों के चलते जंतर-मंतर पर अग्नि प्रज्वलित नहीं की गई, जबकि हवन की संपूर्ण आहुतियां गुरुकुल के छात्र अपने गुरुकुल में अग्नि प्रज्वलित कर समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विपक्षी सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप पिछले दिन हुए एक विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई। बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने जोर देकर कहा कि ऐसी नौटंकी की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताया। बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने भी इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने मांग की कि विपक्षी सांसदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। करनैल सिंह ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया है।

बीजेपी नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका मानना है कि यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करना अस्वीकार्य है। बीजेपी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और दोषियों पर कार्रवाई चाहती है।

सूर्य मैथिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि संसद परिसर के अंदर पप्पू यादव ने एक विरोध-प्रदर्शन किया था। इस विरोध-प्रदर्शन के तरीके और विषय-वस्तु से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में पप्पू यादव के कृत्य को आपत्तिजनक बताया गया है। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। यह जांच शिकायत की सत्यता का पता लगाने के लिए की जा रही है।

संसद में भगवा भेष में पुजारी बनकर पहुंचे थे पप्पू
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु के कपड़े पहनकर शुक्रवार को संसद परिसर में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी को दिखाने वाला प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने चढ़ावा चढ़ाया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित चोरी और 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया। साधु के भेष में सांसद पप्पू यादव ने 'चढ़ावा' बटोरते नजर आए, जबकि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेताओं ने उन्हें चढ़ावा चढ़ाया।

कहां हुआ प्रदर्शन
सांसदों ने संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने दान पेटियां रखीं। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव साधु के भेष में इन पेटियों के साथ बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान एक नाटक के जरिये संदेश देने की कोशिश की गई। इसमें राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने पेटियों में पैसे डाले। वहीं, पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में रखे और इसे राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों के प्रतीक के तौर पर दिखाया।
विज्ञापन

ये सांसद हुए प्रदर्शन में शामिल
इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद और धर्मेंद्र यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। सभी सांसद एक बड़े बैनर के पीछे खड़े थे, जिस पर लिखा था- अमित शाह सदन से गायब क्यों?

इससे पहले, बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जवाबदेही की मांग का समर्थन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि छात्रों पर हुए 'घातक हमले' के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हमारे युवाओं और छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। या तो यह गृह मंत्री अमित शाह की मंजूरी से हुआ या फिर उनकी जानकारी और निर्देश पर हुआ। दोनों ही स्थितियां गृह मंत्री या प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी पर सवाल उठाती हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं पर घातक हमला किया है और यही सच्चाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें