फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले के साथ पैरा नेशनल चैंपियनशिप का आगाज

Sat, 16 Jan 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर सात स्थित केएल मेहता दयानंद स्कूल में पैरा बैडमिंटन नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार से रोमांचक मुकाबले के साथ हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देशभर से टॉप रैंक के 150 बैडमिंटन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 18 जनवरी को होगा।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर उद्यमी रेणु सूद व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक आनंद मेहता पहुंचे।

इस मौके पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए रेणु ने कहा कि प्रतियोगिता में मौजूद हर निशक्त खिलाड़ी समाज के अन्य निशक्त बच्चों को बुलंद हौसले के साथ जीने का संदेश दे रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में खिलाडिय़ों को हार नहीं माननी चाहिए। एक लक्ष्य के साथ हमेशा आगे बढ़ते रहे। शनिवार को खेले गए मैच में झारखंड के  उमेश कुमार ने रंजीत गोहिल को 15-2, 15-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मनोज कुमार सोनी ने राजस्थान के राजेश कुमार को 15-3, 15-2 से हराया। हरियाणा के अमरजीत ने आंध्र प्रदेश के बीटारी कृष्णा को 15-9 से, 15-9 से, हरियाणा के प्रवेश ने एपी के दुधी रमेश को 15-6, 15-7 से, यूपी के विपिन ने एपी के नागाभूषण को 15-6, 15-7 से, बिहार के दिवेश कुमार पाठक ने गुजरात के अजीत डैमो को 15-6, 15-4 से, गुजरात के रूपक रावल ने हरियाणा के सुनील को 15-4, 15-8 से, हरियाणा के नीतिश कुमार ने गुजरात के संदीप डांगी को 15-2, 15-0 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें