फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडवाइजर बीयर बनाने वाली कंपनी पर दिल्ली में लगा तीन साल का प्रतिबंध

Wed, 31 Jul 2019 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी एनह्युशर-बुश इनबेव को उसके उत्पाद बेचने से तीन साल की रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि कंपनी स्थानीय टैक्स नहीं भर रही थी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने इस महीने की शुरुआत में ये निर्देश दिया था जो पिछले तीन साल से चल रही जांच के आधार पर था। इस जांच में पाया गया कि बीयर बनाने वाली कंपनी सबमिलर को एबी इनबेव ने 2016 में 100 अरब डॉलर में खरीदा था। यह कंपनी फर्जी बारकोड का इस्तेमाल कर दिल्ली के फुटकर विक्रेताओं को बीयर बेच रही थी। एबी इनबेव ने दिल्ली सरकार के आरोपों को खारिज करते हुए अदालत में इसके खिलाफ अपील करने की बता कही है।

दिल्ली सरकार की जांच रिपोर्ट के अनुसार, 'सबमिलर डूप्लीकेट बारकोड से रिटेलरों को बीयर सप्लाई कर टैक्स में छूट ले रहा था।' पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने अपने एक अन्य आदेश में कहा है कि एबी इनबेव को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली में स्थित एबीइनबेव के दो गोदामों को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन


इस आदेश के अनुसार अब यह कंपनी दिल्ली के बाजारों से हर तरीके के काम के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है, जब तक कि कंपनी इसके खिलाफ अपील नहीं करती। एबी इनबेव कई मशहूर बीयर ब्रैंड जैसे- बडवाइजर, हेगार्डन और स्टेला अर्टायज बनाती है। इसके आदेश के मुताबिक अब दिल्ली के बीयर शौकीनों को अगले आदेश तक इन ब्रैंड्स के बीयर नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें