दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्तम स्टेशन राजीव चौक पर लग रही एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कर्पोरेशन (डीएमआरसी) हरकत में आया है। इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।
हालांकि, डीएमआरसी ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि अभी एलईडी डीएमआरसी को हैंडओवर नहीं किए गए हैं। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी इसे लगाने का ठेका पाने वाली एजेंसी की होगी।
विज्ञापन
कैसे हुआ वीडियो वायरल
2 of 6
viral video
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक यह अश्लील वीडियो बीते 9 अप्रैल को दोपहर बाद करीब चार बजे स्क्रीन पर चली थी। इस दौरान ऐसा देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ ने इसका विडियो भी बना लिया। अब कुछ दिनों से करीब आधे मिनट का वीडियो वायरल होने लगा।
विज्ञापन
3 of 6
viral video
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो वायरल हुआ तो डीएमआरसी हरकत में आया। वीडियो वायरल होने के साथ ही इसके कारणों की जांच करने के लिए कमेटी का गठन किया है।
4 of 6
viral video
- फोटो : सोशल मीडिया
डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक, कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इसे लगाने का काम ठेका पाने वाली एजेंसी के पास है। वहीं इसकी टेस्टिंग कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
viral video
- फोटो : सोशल मीडिया
डीएमआरसी के मुताबिक, करीब छह स्टेशनों पर बड़ी स्क्रीन 16:9 का एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यह लगाया जा चुका है। इसका मकसद जागरूकता संबंधी वीडियो के साथ विज्ञापन चलाने का था।
राजीव चौक पर भी यह लगाने का काम चल रहा है। इस स्क्रीन पर एक साथ अलग-अलग हिस्से में चार वीडियो चलाए जा सकते हैं। अश्लील विडियो स्क्रीन के एक हिस्से पर चलता दिख रहा है।