फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र बनेंगे क्लब

Thu, 22 Dec 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बंजारावाला में बना खेल का मैदान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
शहर के सामुदायिक केंद्रों को अब क्लब का रूप दिया जा सकेगा। बुधवार को लखनऊ में हुई नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सेक्टरों में बने सामुदायिक केंद्रों को क्लब में परिवर्र्तित करने की अनुमति दे दी गई है। प्रस्ताव को पास कर शासन के पास अनुुमति के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्रों की जगह बनाए जाने वाले क्लबों में सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद, मनोरंजन, शादी समारोह, प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किए जा सकेंगे। यह परिवर्तन नोएडा प्राधिकरण स्पोर्ट्स एंड क्लचरल क्लब बायलॉज-2016 के तहत करना होगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक क्लब के निवासी उस सेक्टर के निवासी आगंतुक सदस्यों में दूसरे सेक्टरों के निवासी, सेक्टर निवासी के मेहमान होंगे। इसके अलावा सदस्यों की पत्नी और बच्चे भी क्लब की सुविधाओं के पात्र होंगे। बनाए जाने वाले क्लब में किसानों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। क्लब में किसानों की सदस्यता और कार्यक्रमों पर रोक नहीं होगी। बुधवार को लखनऊ में नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसीईओ शिशिर सिंह, डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए को मिलेगी जिम्मेदारी 
क्लब का निर्माण किसी भी हालत में सामुदायिक केंद्र के निर्धारित एरिया से अधिक नहीं होगा। निर्माण कराने से पहले क्लब का नक्शा प्राधिकरण से पास कराना होगा। निर्माण का खर्च आरडब्ल्यूए वहन करेगी। क्लब के निर्माण के बाद मरम्मत कार्य जैसे पेंटिंग, टूट फूट आदि का वहन प्रबंध समिति करेगी।

बड़े मरम्मत कार्य प्राधिकरण की अनुमति के बिना नहीं होंगे। क्लब को चलाने और मेंटेन करने का जिम्मा भी आरडब्ल्यूए का होगा। किसी तरह की शिकायत आने पर प्राधिकरण को जवाब देना होगा। सभी सदस्यों को एडमिशन फीस और मासिक फीस देनी होगी। आरडब्ल्यूए द्वारा निर्धारित फीस को प्राधिकरण की अनुमति से लागू किया जाएगा। सभी बैठकों का आयोजन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष करेंगे। उनकी अनुपस्थिति में अधिकार उपाध्यक्ष को होगा। क्लब के फंड राष्ट्रीय बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में रखे जाएंगे। मालूम हो कि आरडब्ल्यूए काफी लंबे अर्से से उक्त मांगे कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें