दिल्ली दक्षिण जिले के आया नगर इलाके में बीते कुछ दिनों से वाट्सएप पर शेयर की जा रही वीडियो क्लिप तनाव का कारण बनती जा रही है।
वीडियो क्लिप फेसबुक पर भी शेयर की जा रही है। इस वीडियो क्लिपिंग को लेकर दो समुदाय के युवक आमने-सामने आ गए हैं।
मामला पुलिस व पंचायत के पास पहुंचा तो पुलिस के आला अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।