फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैपिंयनशिप कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
25 राष्ट्रों के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। त्यागराज स्टेडियम में सोमवार से आयोजित होने वाली 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप में 25 राष्ट्रों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। घरेलू सरजमीं पर होने वाली इस प्रतियोगिता में टीम इंडिया पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मजबूत दावेदारी पेश करेगा।


पुरुष टीम में अनुभवी खिलाड़ी जी. साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मनुष शाह और पयास जैन को शामिल किया गया है। महिला वर्ग की अगुवाई श्रीजा अकुला टीम करेंगी। उनके साथ यशस्विनी घोरपड़े, स्वास्तिका घोष, सुतीर्था मुखर्जी और सिंड्रेला दास को जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय खेल अधिकारी एस. सुनिल ने कहा कि राजधानी में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में कॉमनवेल्थ देशों के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मेजबान होने के नाते भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है, जो उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें