फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो कार्ड से डीटीसी बस में सफर का रास्ता साफ, 1 अप्रैल से हो सकता है शुरु

Fri, 03 Mar 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कॉमन मोब‌िल‌िटी कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो कार्ड से डीटीसी बस में सफर करने का रास्ता अब साफ हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डीएमआरसी और दिल्ली नगर निगम के बीच वित्तीय लेन-देन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


क्योंकि दो स्वायत्त संस्थाओं के बीच वित्तीय लेन-देन के लिए आरबीआई की मंजूरी लेना अनिवार्य है। डीएमआरसी और डीटीसी के बीच पहले से ही इस कार्ड से वित्तीय लेन-देन को लेकर ट्रायल हो चुका है। दोनों जल्द ही इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में हैं।

अब दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मेट्रो और बस में एक कॉमन कार्ड का प्रयोग होगा। फिलहाल मेट्रो के कार्ड को डीटीसी अपने यहां भी एक्सेस देगी। आने वाले समय में मेट्रो की तरह डीटीसी भी अपना कार्ड लाएगी, जिससे बस के साथ मेट्रो में भी सफर किया जा सकेगा। वर्तमान में करीब 20 लाख यात्री रोजाना मेट्रो से यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वित्तीय वर्ष से कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा मिलने की है उम्मीद

- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो और बस दोनों में एक ही कार्ड के इस्तेमाल को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए मेट्रो ने 1 अप्रैल से मेट्रो स्मार्ट कार्ड का पैसा रिफंड नहीं करने का फैसला लिया है।

उम्मीद की जा रही है कि नए वित्तीय वर्ष से कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा मिलने लगेगी। इससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। बसों में कार्ड रीडर इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) पहले ही लगा दिए गए हैं।

फैक्ट फाइल:
213 किलोमीटर ऑपरेशनल है मेट्रो।
30 लाख लोग औसतन रोजाना मेट्रो में सफर करते हैं।
20 लाख यात्री रोजाना मेट्रो कार्ड का प्रयोग करते हैं।
3817 ऑपरेशन बसें हैं डीटीसी में। 
35 लाख से ज्यादा यात्री रोजाना बस में सफर करते हैं। 
08 हजार से ज्यादा ईटीएम मशीनें बसों में लगाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें