फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली-साहिबाबाद के बीच कॉमन लाइन बनाने की कवायद, अब आउटर पर देर तक नहीं रुकेगी ट्रेनें

Fri, 17 May 2019 05:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बड़े स्टेशनों के आउटर पर ट्रेनों के रुकने की समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। दिल्ली रेल मंडल ने नई दिल्ली-गाजियाबाद के बीच ट्रेनें आउटर पर नहीं अटकें इसके लिए नई दिल्ली-साहिबाबाद-नई दिल्ली के बीच कॉमन लाइन सिस्टम बनाने की योजना तैयार की है। इसके बनने से किसी भी ट्रैक से किसी भी दिशा की ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेग, जिस दिशा में आवागमन करने वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा होगी तो उसी लिहाज से ट्रेन को हरी झंडी दी जाएगी। दिल्ली रेल मंडल ने यह प्रस्ताव उत्तर रेलवे को भेजा है।

विज्ञापन


कॉमन लाइन सिस्टम के तहत अप व डाउन दोनों लाइनों पर दोनों ही दिशा में सिग्नल लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुबह गाजियाबाद से नई दिल्ली की तरफ आने वाली ट्रेनों की संख्या काफी होती है, जबकि नई दिल्ली से गाजियाबाद जाने के लिए ट्रेनों की संख्या कम होती है। ऐसे में रेलवे का एक ट्रैक खाली रहता है। इसी तरह शाम के समय नई दिल्ली से गाजियाबाद जाने के लिए ट्रेनों की संख्या अधिक होती है और आने वाली कम होती है। कॉमन लाइन हो जाने से जिस दिशा में ट्रेनों की रवानगी ज्यादा होगी उसके मुताबिक ट्रैक का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेलवे अधिकारी का कहना है कि इससे ट्रेनों को आउटर पर रोककर चलाने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। यदि किसी एक लाइन में खराबी आ जाती है तो भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।  
विज्ञापन


सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित समय से चलेगी
दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेन के समय में परिवर्तन करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। एक जुलाई से यह ट्रेन परिवर्तित समय से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 22482 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस एक जुलाई से देर रात 11:15 बजे की जगह रात के 9:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजे की जगह सुबह 8:35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। दिल्ली छावनी यह ट्रेन रात के 9:38 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गुड़गांव रात के 9.56 बजे, पटौदी रोड रात के 10:19 बजे, रेवाड़ी स्टेशन रात के 10:55 बजे, महेंद्रगढ़ रात के 11:33 बजे, सादुलपुर देर रात 12:50 बजे पहुंचेगी। मेड़ता रोड स्टेशन यह सुबह 6.13 बजे पहुंचेगी और जोधपुर स्टेशन सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें