फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में हॉस्टल आरक्षण नियमों की जांच को बनेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हॉस्टल आवंटन में आरक्षण नियमों के उल्लंघन की शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी। इसमें जेएनयू छात्रसंघ का प्रतिनिधि भी शामिल होगा। छात्रसंघ के अनुसार, इस सप्ताह समिति के गठन की अधिसूचना जारी की जाएगी और तय समय में रिपोर्ट सौंपने को कहा जाएगा। छात्रसंघ ने सोमवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स (डीओएस) के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। वहीं, भूख हड़ताल के दौरान सहमति से तय मांगों को लागू करने के लिए प्रो. विवेक कुमार की अध्यक्षता में भी एक समिति गठित की गई है। बैठक में 2018-19 बैच के पीएचडी छात्रों को पंजीकरण मिलने तक हॉस्टल खाली करने का नोटिस नहीं देने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा खराब गीजर और वाटर प्यूरीफायर की मरम्मत करा दी गई है। नर्मदा छात्रावास के छात्रों पर लगाए गए जुर्माने के मामले में भी डीओएस ने संबंधित वार्डन से बातचीत करने का भरोसा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें