बगैर किसी पार्टी से नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय पार्टियों का चुनाव चिन्ह् आवंटित नहीं किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवारों को कम से कम तीन चुनाव चिन्ह् की मांग करनी होगी।
राज्य चुनाव आयोग ने इस बार नगर निगम चुनाव में कुल 48 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए हैं। जबकि वर्ष 2009 की अधिसूचना में 49 चुनाव चिन्ह् निर्धारित किए गए थे। इस बार चुनाव चिन्ह् में से गुलाब का फूल हटा दिया गया है।
राज्य चुनाव आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना 2014 के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्न्युस्टि पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युस्टि पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सनिस्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया है, जबकि हरियाणा जनहित कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल को राज्य पार्टी का दर्जा दिया है।
चुनाव आयोग ने हाथी, कमल, बाल और हंसिया, हथौड़ा हांसिया और सितारा, हाथ, घड़ी, ट्रैक्टर और चश्मा को निगम चुनाव चिन्ह् से हटा दिया है। अब छह राष्ट्रीय और दो क्षेत्रीय पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ही उनका चुनाव चिन्ह् आवंटित किया जाएगा।
कम पढ़े लिखे कई बार कमल की जगह गुलाब पर मार देते थे ठप्पा
वर्ष 2009 में चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना में कुल 49 चुनाव चिन्ह रखे गए थे। इसमें गुलाब का फूल भी चुनाव चिन्ह हृुआ करता था। मतदान के दौरान भाजपा का चिन्ह कमल और गुलाब के फूल को लेकर वोटरों में असमंजस की स्थिति होती थी। कम पढ़े लिखे और बुजुर्ग मतदाता उक्त चुनाव चिन्ह में कन्फ्यूज होकर गलत मतदान कर देते थे। इसे लेकर बीजेपी ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि पार्टी के चुनाव चिन्ह से मिलते जुलते गुलाब का फूल हटाया जाए। इस पर आयोग ने गंभीरता से विचार करते हुए इस बार निगम चुनाव में गुलाब का फूल चुनाव चिन्ह से हटा दिया है।
निर्दलियों को आवंटित होंगे ये चुनाव चिन्ह:
-राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुभाष मेहता द्वारा मई 2014 में जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों को वायुयान, बैट, साइकिल, नाव, तीर कमान, बाल्टी, मोमबत्तियां, कार, गाड़ी (छकड़ा), छत का पंखा, कंघा, शंख, अनाज बरसाता हुआ किसान, डम, बिजली का बल्व, फ्रॉक, गैस सिलेंडर, कांच का गिलास, हस्तचलित पंप, हारमोनियम, टोप, हाकी और गेंद, जीप, जग, केतली, पतंग, सीढ़ी, लेडी पर्स, लैटर बॉक्स, ताला और चाबी, हल, रेडियो, रेल का इंजन, अंगूठी, उदयमान सूर्य, स्कूटर, सिलाई मशीन, स्लेट, फावड़ा और बेलचा, स्टूल, टेबल पंखा, टेबल लैंप, टेलीफोन, टेलीविजन, दो पत्तियां, दो तलवारें एवं एक ढाल, छाता और दीवार घड़ी आवंटित किए जाएंगे।