फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घरेलू गैस का कॉमर्शियल इस्तेमाल, तीन ढाबों से सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। घरेलू गैस सिलेंडरों के कॉमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर संचालित होटल और ढाबों का निरीक्षण किया, जिसमें तीन प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस का कॉमर्शियल इस्तेमाल होते पाया गया। जिसके चलते विभाग ने मौके से बरामद सिलिंडर को सीज किया। निरीक्षण के दौरान छनगा होटल, कृष्णा होटल और एक अन्य ढाबे में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। नियमों के विरुद्ध इस उपयोग पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों स्थानों से सिलेंडर जब्त कर लिए। जब्त किए गए सिलेंडरों को फिरोजपुर झिरका स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर जमा कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक निरीक्षक निर्दोष ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि होटल और ढाबों में घरेलू गैस का उपयोग कमर्शियल कार्यों के लिए किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल सिलेंडरों का ही उपयोग करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी। यदि कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान घरेलू गैस का कॉमर्शियल उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ सिलेंडर भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें