फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बाजार में साइकिल से आएं, छूट के साथ उपहार भी पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-18 में साइकिल से खरीदारी करने आने वाले ग्राहक को विशेष छूट मिलेगी। साइकिल से आने वालों पर नजर रखने के लिए पार्किंग एरिया में कर्मचारी खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


इस योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एक हफ्ते के अंदर इसे लागू कर दिया जाएगा। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रदूषण को कम करना है।

हम जिला प्रशासन की मुहिम में साथ हैं, इसलिए मार्केट एसोसिएशन ने साइकिल चलाने वालों को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें साइकिल से आने वाले लोगों को डिस्कांउट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूट न हो तो मिलेगा उपहार

अलग-अलग दुकानों पर कई तरह की छूट दी जाएगी। अगर किसी सामान पर छूट संभव नहीं होगी तो उपहार दिया जाएगा। साइकिल वालों पर नजर रखने के लिए पार्किंग एरिया में कर्मचारी खड़े रहेंगे।

ये कर्मचारी साइकिल पर आने वाले को टोकन देंगे। टोकन ग्राहक को खरीदारी करते समय दुकानदार को दिखाना होगा जिस पर छूट मिलेगी।

इसे लेकर जल्द ही मार्केट एसोसिएशन दोबारा से बैठक करेगी और तय किया जाएगा कि कितनी छूट दी जाए। एक हफ्ते के अंदर इसे लागू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें