फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमआरसी की सलाहः मेट्रो स्टेशन खुले हैं या बंद, ये पता कर ही घर से निकलें 

Sat, 05 Sep 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     

सार

  • डीएमआरसी ने यात्रियों को दी सलाह, एक दिन पहले या सुबह सोशल मीडिया पर दी जाएगी जानकारी 
  • कंटेनमेंट जोन के आधार पर रोजाना होगा बदलाव 
विज्ञापन
मेट्रो की तैयारियों की समीक्षा करते कैशाश गहलोत.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंटेनमेंट जोन के दायरे में आने वाले मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना कंटेनमेंट जोन की संख्या और क्षेत्र में बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में बंद होने वाले स्टेशनों की संख्या भी कंटेनमेंट जोन के आधार पर बदलती रह सकती है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए डीएमआरसी ने यात्रियों को स्टेशन की जानकारी हासिल करने के बाद ही मेट्रो की सवारी के लिए घर से निकलने की सलाह दी है। कंटेनमेंट जोन के सभी स्टेशनों की सूचना, रोजाना सोशल साइट और वेबसाइट के जरिये दी जाएगी । 



दिल्ली मेट्रो के दिल्ली-एनसीआर में कुल 285 स्टेशन हैं। मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर पहले दिन कितने मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे, इसकी जानकारी 7 सितंबर की सुबह या इससे पहले ही सोशल साइट पर अपडेट कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में रोजाना हो रहे बदलाव को देखते हुए उस मुताबिक ही रोजाना कंटेनमेंट जोन में बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी भी इसका आंकड़ा 900 से अधिक है। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कंटेनमेंट जोन को शामिल किए जाने से यह संख्या और अधिक होगी। संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है, इसलिए सख्ती से इसका पालन किया जाएगा। 

एक तिहाई होगी यात्रियों की संख्या 
सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मेट्रो यात्रियों की संख्या खासी कम हो जाएगी। कंटेनमेंट जोन के गेट बंद होने की वजह से भी यात्रियों की संख्या कम होगी। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान स्वस्थ न होने वाले यात्रियों को भी वापस किया जाएगा जबकि अगर किसी स्टेशन पर भीड़ अधिक होने पर मेट्रो नहीं रुकेगी। इससे भी यात्रियों की संख्या घटकर एक तिहाई हो जाने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें